उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Scholarship योजना की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना के तहत Pre-Matric (9वीं-10वीं) और Post-Matric (11वीं से लेकर ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन तक) पढ़ाई करने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता सरकार के द्वारा दी जाएगी।, ताकि उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता मिल सके। UP Scholarship का संचालन उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया जा रहा है।
UP Scholarship 2025 का उद्देश्य
- छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, ताकि बिना रुकावट अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
- गरीब एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को आर्थिक मदद देना, जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
- शिक्षा स्तर को बढ़ाना
- SC, ST, OBC, Minority और General Category के छात्रों को समान अवसर प्रदान करना
पात्रता
- निवास:
- उम्मीदवार उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- शैक्षणिक स्तर:
- Pre-Matric और Post-Matric छात्र
- आय सीमा:
- SC/ST/OBC के लिए – वार्षिक आय ₹2 लाख से कम।
- अल्पसंख्यक वर्ग के लिए – ₹2.5 लाख से कम।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की कॉपी
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पिछली परीक्षा का मार्कशीट
- संस्थान का रजिस्ट्रेशन नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
UP Scholarship आवेदन प्रक्रिया
New Registration
Helpline Number
| विभाग | हेल्पलाइन नंबर |
|---|---|
| समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश (अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के लिए) | 0522-3538700 |
| पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश (अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए) | 0522-2288861 |
| अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश (अल्पसंख्यक वर्ग के लिए) | 0522-2286150, 0522-2286470 |
FAQ’s
Q1. UP Scholarship आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ans. यूपी छात्रवृत्ति आवेदन का अंतिम तिथि अक्टूबर 2025 तक है.
Q2. UP Scholarship Status कैसे चेक करें?
ans. आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर “Status” मेनू सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपना आवेदन का स्टेटस देख सकते है.
Q3. क्या सामान्य वर्ग के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं?
ans. हाँ, सभी वर्गों के छात्र आवेदन कर सकते हैं यदि वे आय सीमा के अंतर्गत आते हैं।